Headline
Loading latest headlines...

भारत का पहला “गार्बेज कैफे”, जहा कचरा देकर किया जा सकता है भरपेट भोजन

0
Translate Post:
     बिलासपुर।। प्लास्टिक के कचरे से मुक्ति के लिए देश का पहला ‘गॉर्बेज कैफे’ छत्तीसगढ़ के नगर निगम अम्बिकापुर में खुलने जा रहा है। जहां एक किलो प्लास्टिक कचरे के बदले भर पेट खाना और आधा किलो प्लास्टिक कचरे के बदले अच्छा नाश्ता कचरे बिनने वाले को मिलेगा। 
    आप पैसे देकर चाय या काफी पीते हैं, लेकिन आज आप जानेंगे एक ऐसे कैफे के बारे में जिसमें प्लास्टिक कचरा बिनने वाले भर पेट खाना खा सकते हैं। नाम है ‘गार्बेज कैफे’ छत्तीसगढ़ के नगर निगम अम्बिकापुर में देश का पहला कैफे खुलने जा रहा है। इस कैफे में एक किलो प्लास्टिक कचरे के बदले भर पेट खाना और 500 ग्राम प्लास्टिक देने पर अच्छा नाश्ता मिलेगा। 
   अम्बिकापुर देश के सबसे साफ-सुथरे शहर में शामिल हुआ है। यहां पर सड़कें भी प्लास्टिक और डामर से बनाई गई है। इस तरह की पहल देश के सभी राज्यों में होनी चाहिए ताकि भविष्य में देश प्लास्टिक कचरे से मुक्त हो सके।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)