इस गधे की कीमत इतनी कि सुनकर आ जाएंगे चक्कर, लग्जरी कार को भी दे रहा मात

0
Translate News:
   आगरा।। जिले के बटेश्वर में लगने वाले ऐतिहासिक पशु मेले में अजीब नजारा देखने केा मिलता है। यहां पर सबसे अधिक कीमत का ऊॅट राकेट 8 लाख में बिका। तो गढी सारंगपुर के रामखिलाड़ी के गधे डीपू की कीमत 4:50 लाख रूपये लग चुकी है। लेकिन रामखिलाड़ी अपने डीपू को इतने दाम में बेचने केा तैयार नहीं है। उसने डीपू की कीमत पांच लाख रूपये लगाई है। उसे उम्मीद है कि डीपू पांच लाख में बिक जाएगा।
   बता दे कि आगरा में बटेश्वर में पशुओं का ऐतिहासिक मेला लगता है। जिसमें ऊॅट,घोड़ों और गधों की बड़े पैमाने पर बिक्री होती है। राजस्थान नजदीक होने के कारण यहां पर ऊॅटों का मेला करीब 10 दिन तक चलता है। यहां पर गुजरात राज्य से अधिक संख्या में व्यापारी ऊंट खरीदने आते हैं। लेकिन अब ऊंटों का मेला खत्म हो गया है। लेकिन गधे खच्चर मेला में अभी खूब चहल—पहल है।
    खच्चर बाजार में गढ़ी सारंगपुर के रामखिलाड़ी का डीपू गधा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस गधे की कीमत रामखिलाड़ी ने पांच लाख रूपये लगाई है। जबकि खरीदार डीपू के दाम 4:50 लाख रूपये लगा चुके हैं। रामखिलाड़ी के अनुसार डीपू को हर रोज चना, काजू और बादाम खिलाये जाते हैं। रामखिलाड़ी ने बताया कि अमृतसरी नस्ल के डीपू को तीन साल पहले उन्होंने तीन लाख रुपये में खरीदा था। बटेश्वर मेले में इसकी कीमत 4.50 लाख रुपये लग गई है। लेकिन वो इसको पांच लाख रूपये से कम में बेचने केा तैयार नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि उनका डीपू पांच लाख रूपये में बिक जाएगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top