छात्रा को स्मैक पिलाकर बनाया नशेड़ी, फिर शरीर से ऐसे खेलते रहे आरोपी

0
Translate News:
     हल्द्वानी।। स्मैक न सिर्फ युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहा है बल्कि इस नशे की आड़ में घिनोने से घिनोने कृत्य भी किए जा रहे हैं। ऐसा ही होश उड़ाने वाला एक मामला सामने आया है जहां एक 11वीं की छात्रा पहले तो नशे की आदि हुई फिर स्मैक के लिए अपने जिस्म को भी दांव पर लगाने लगी। स्मैक के नशेडियो पहले तो छात्रा को स्मैक की लत लगाई, जब छात्रा स्मैक के नशे में रहती तब नशेड़ी उसका शोषण करते। लेकिन स्मैक का नशा ऐसा है कि और भी गर्त की ओर ले जाता है। ऐसा ही इस छात्रा के साथ भी हुआ। 2 दिन पहले इस युवती को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लाया गया जहां से उसे नशा सुधार केंद्र निर्वाण भेज दिया गया जब युवती को सुशीला तिवारी अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया तब पता चला कि स्मैकियों ने युवती को 8 महीने की गर्भवती बना दिया है। सूत्र बताते हैं कि नशे की गिरफ्त में आ चुकी छात्रा से स्मैक पिलाने के एवज में हर नशेड़ी फायदा उठाने लगा था। मेडिकल चेकअप में जैसे ही युवती को गर्भवती होने का पता लगा तो युवती टॉयलेट जाने के बहाने अस्पताल से फरार हो गई काफी खोजबीन के बाद भी युवती नहीं मिली।
स्मैक न सिर्फ बर्बाद कर रही जवानी बल्कि खत्म कर रहा परिवारों की कहानी – 
    अक्सर यह देखा जा रहा है कि बच्चों पर निगरानी न रखने वाले अभिभावक अपने बच्चे को नशे से बचा पाने में नाकामयाब साबित हो रहे हैं और फिर परिवार के एक बच्चे को अगर स्मैक की लत लग गई तो पूरा परिवार उसे नशे की लत से छुड़ाते छुड़ाते मानसिक रूप से परेशान रहता है। लगातार नशे के प्रति जागरूक कर रही नैनीताल पुलिस इस बात को जोड़ देती है कि हर अभिभावक सबसे पहले अपने बच्चे की स्वयं निगरानी करें ताकि किसी भी नशे की गिरफ्त में पढ़ने से पहले ही परिवार को पता चल सके और बच्चे का कैरियर और जीवन बचाया जा सके।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top