23 साल से 'गटर' में ही रह रहा है ये कपल, नज़ारा कर देगा आपको हैरान..!

0
Translate News:
      इस दुनिया में इस दौरान दो तरह के लोग रहते हैं। पहला जिसे अपनी जिंदगी में हर तरह की सुख-सुविधा चाहिए और दुसरे वो जो जितना है उतने में ही खुश हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही कपल के बारे में बताने जा रहे हैं जो की 23 साल से एक गटर को घर बनाकर रह रहा है। जी हां! आपने सही सुना, मिगुअल रेस्ट्रेपो और मारिया गार्सिया नाम के पति पत्नी अपने ब्लैकी नाम के कुत्ता के साथ एक गटर में रहते हैं। जो भी इस कपल के बारे में सुनता है वो हैरान जरूर हो जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जोड़ा सीवर में भी बड़े आराम से अपनी जिंदगी गुजार रहा है। 
    जानकारी के लिए बता दें कि, गटर को घर में तब्दील करने वाला यह कपल अमेरिका के कोलंबिया का रहने वाला है। इस जोड़े का गटर में रहने का सिलसिला तब शुरू हुआ जब इन दोनों को नशे की लत लग गई। इनकी नशे की लत ने इनकी जिंदगी बर्बाद कर दी इन दोनों से हर किसी ने मुंह मोड़ लिया था। लेकिन जब इनकी आंख खुली तो इनका सबकुछ खतम हो चुका था। इसके बाद धीरे-धीरे इन दोनों ने अपनी जिंदगी सुधारने की कोशिश की और नशे से पीछा छुड़ाया। 
   इनका सब नशे में गवां देने के बाद कोई भी इनकी आर्थिक तरीके से मदद के लिए आगे नहीं बढ़ रहा था जिसके बाद इन्होंने सीवर में रहने का फैसला किया। यह जोड़ा एक सीवर में रहता है और विलासिता या सांसारिक सुख के साधनों के बावजूद भी वे अपने जीवन से संतुष्ट हैं। लेकिन इस गटर में सुविधा का हर समान मौजूद है। मतलब, बिजली, टीवी, किचन, बेड आदि। कहते हैं ना, 'इंसान जहां रहने लगता है, वो उसे ही अपना घर बना लेता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top