विद्यालयों से फरार रहने वाले गुरु जी पर सरकार सख्त, एक दिन का वेतन काटने का आदेश

0
Translate News:
   पटना।। बिहार के सरकारी स्कूलों से ड्यूटी के दौरान फरार रहने वाले शिक्षकों पर सरकार सख्त हो गई है। वैसे शिक्षक जो गायब रहते हैं और जो औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थिति नहीं पाए गए उन शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
     शिक्षा विभाग में 21 नवंबर को 48 हाई स्कूलों में औचक निरीक्षण करवाया था जिसमें 35 शिक्षक गायब मिले। इसके बाद अब माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने गायब शिक्षकों का नो वर्क नो पे के आधार पर 1 दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
    माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने संबंधित जिलों के डीईओ को पत्र भेजकर 35 शिक्षकों का वेतन काटने का आदेश दिया है। इसके पहले भी माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने करीब तीन दर्जन शिक्षकों के वेतन काटने का आदेश दिया था।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top