रिटायर DSP का अश्लील ऑडियो वायरल, बेटे ने कहा मां को कहता था तुमको भी पत्नी बना लूंगा

0
Translate News:
   पटना।। पटना पुलिस महकमे के रिटायर अधिकारी पर बड़ा संगीन आरोप लग है. रियाटर डीएसपी पर एक महिला को गायब करने का आरोप उस महिला के बेटे ने लगाया है.
    जिस डीएसपी पर महिला को गायब करने का आरोप लगा है वो पहले अगमकुआं और गांधी मैदान थाने का थानेदार भी रह चुका है. महिला के बेटे ने एसएसपी गरिमा मलिक को आवेदन देकर यह आरोप लगाया है.महिला के बेटे ने कहा कि रिटायर डीएसपी का मेरी मां के साथ संबंध था. लड़के का कहना है कि जब यह रिटायर डीएसपी अगमकुआं का थानेदार था तब उसने मेरी मां के खिलाफ केस दर्ज किया था और अक्सर फोन करके महिला को फंसा देने की धमकी भी देता था.
मां को बनाने चाहता था अपनी पत्नी
     बेटे ने रिटायर डीएसपी पर गंभीर आरोप लगाया है. बेटा का कहना है कि उसके पास कुछ ऑडियो क्लीप है जिसमें डीएसपी ने 20 तारीख के बाद मेरी मां को पत्नी बनाने की बात कह रहे हैं. गायब महिला के बेटे का कहना है कि डीएसपी के आपत्तिजनक बातों वाला ऑडियो क्लीप भी है मेरे पास. वहीं पत्रकार नगर थानाध्यक्ष के मुताबक आरोपों को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है.
रिटायर डीएसपी और महिला दोनों का नंबर ऑफ
     इस पूरे मामले के प्रकाश में आने के बाद से ही रिटायर डीएसपी का मोबाइल ऑफ है. उनके करीबियों ने भी उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन रिटायर डीएसपगी से संपर्क नहीं हो पाया. वहीं गायब महिला के बेटे का भी कहना है कि उसकी मां का मोबाइल भी 6 दिसंबर से बंद है. 
खंगाले जा रहे है सीडीआर
   पुलिस रिटायर डीएसपी और गायब महिला के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाल रही है. पत्रकार नगर के थानेदार ने बताया की सीडीआर की जांच के बाद बहुत कुछ साफ हो जाएगा.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top