जब बीच सड़क पर मास्टर जी ने शर्ट उतारी और 40 हजार हवा में उड़ा दिए

0
Translate News:
अधिकारी से कहा- लूट लो पैसा 
    रेगुलर स्कूल जाता हूं. अपने बाप को छोड़कर, अपनी मां को छोड़कर, अपनी बीबी को छोड़कर, अपने बच्चे को छोड़कर. पैसा पैसा पैसा...लो लूट लो पैसा. जितना चाहिए ठूस लो पैसा. यूपी के गोंडा में एक टीचर ने हवा में नोट लहराया और अपने अधिकारियों पर भड़क गए. मास्टर साहब गुस्से में इतना तमतमाये थे कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने शर्ट उतार कर हवा में कैश उछालते हुए भद्दी भद्दी गालियां भी दे रहे थे.
क्या है पूरा मामला 
    ये पूरा मामला यूपी के गोंडा का है. दो बार के अवार्डी टीचर प्रवीण लगातार छुट्टी की मांग कर रहे थे. प्रवीण का कहना है कि उसके पिता और बच्चे की हालत ठीक नहीं हैं. प्रवीण का बेटा हॉस्पिटल में एडमिट है. ऐसे में वो लगातार छुट्टी की मांग कर रहा था लेकिन अधिकारी छुट्टी के बदले पैसे मांग रहे थे. रिश्वत मांगे जाने से परेशान प्रवीण ने मजबूर होकर बीच सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया. प्रवीण ने बताया कि मैं रेगुलर स्कूल जाता हूं. इमानदारी से काम करता हूं फिर किस बात के पैसे दूं. छुट्टी लेना तो मेरा अधिकार है. 
    यूपी के गोंडा में छुट्टी नहीं मिलने से नाराज शिक्षक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया. शिक्षक का आरोप है कि उससे छुट्टी के बदले पैसे मांगे गए. दो बार के अवॉर्डी टीचर प्रवीण लगातार छुट्टी की मांग कर रहे थे. 
    प्रवीण का कहना है कि उसके पिता और बच्चे की हालत ठीक नहीं हैं. प्रवीण का बेटा हॉस्पिटल में एडमिट है. ऐसे में वो लगातार छुट्टी की मांग कर रहा था लेकिन अधिकारी छुट्टी के बदले पैसे मांग रहे थे जिसके बाद प्रवीण गुस्से में आकर बीच सड़क पर हंगामा करने को मजबूर हो गया. प्रवीण के इस हंगामे के बाद महकमें में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top