फोन पर ज्यादा बात करती थी बीवी, पति ने सिर पर दे मारा सिलेंडर

0
Translate News:
हत्या के बाद सीधे पहुंचा थाने
   रायपुर।। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में महिला की हत्या (Murder) से सनसनी फैल गई है. हत्या का आरोपी महिला का पति ही है. बताया जा रहा है कि गुरुवार रात पति और पत्नी (Husband Wife Dispute) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. गुस्से में आकर आरोपी पति ने पत्नी पर गैस के सिलेंडर (Cylinder) से सिर पर हमला कर दिया. सिर पर वार करने की वजह से महिला खून से लथपथ हो गई. ज्यादा खून बहने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. शुक्रवार सुबह जब लोगों ने महिला की लाश देखी तो इलाके में हंगामा हो गया. घबराए आरोपी ने तुरंत थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. शहर के राजा तालाब इलाके की ये पूरी घटना है. फिलहाल पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
चरित्र पर करता था शक
    मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के राजा तालाब इलाके में एक दंपति रहते थे. तकरीबन चार पहले ही उनकी शादी हुई थी. लेकिन कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद होने लगा. बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था. इस वजह से आए दिन दोनों के बीच झगड़े होने लगे.
सिलेंडर से किया वार
   बताया जा रहा है कि मृतिका गुरुवार रात फोन पर किसी से बात कर रही थी. पति ने काफी देर तक फोन पर बात करने को लेकर अपनी से विवाद किया. दोनों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने घर पर रखे गैस सिलेंडर से अपने पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. इस जानलेवा हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top