दुलहन की मां और दूल्हे का पिता एक-दूसरे से करते थे प्रेम, बच्चों की शादी से पहले दोनों हुए गायब

0
Translate News:
Image result for dulha dulhan mother father run away before their marriage in surat    सूरत।। गुजरात के सूरत से एक बड़ी दिलचस्प खबर आई है। यहा पिता अपने बेटे की शादी से कुछ दिनों पहले उसकी सास को लेकर भाग गया है जिस वजह से युवक व युवती की होने वाली शादी टूट गई। दोनों की शादी इसी साल फरवरी में होनी थीं। लेकिन, इससे पहले ही दुलहन की मां को लेकर दूल्हे का पिता फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों लोग एक-दूसरे को काफी समय पहले से जानते थे और दोनों एक दूसरे से जवानी के दिनों से ही प्यार करते थे।
   आपको बता दें कि सूरत के काटरगाम इलाके के रहने वाले दूल्हे की शादी नवसारी की एक युवती से होनी थी।शादी के एक महीने पहले ही जब दुलहन की मां घर से लापता हो गई तो परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की. इसी बीच दूल्हे के पिता ने भी घर छोड़ दिया और कोई खबर ना मिलने पर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।
   पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, लापता होने से पहले ही दोनों एक दूसरे को जानते थे और जवानी के दिनों में एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। 10 दिन पहले हुई शिकायत के बाद भी जब पुलिस दोनों का पता नहीं लगा सकी, तो दोनों परिवारों ने शादी का रिश्ता तोड़ दिया।
    परिवार के लोगों के मुताबिक, फरवरी में होने वाली शादी के लिए दोनों ही परिवार तैयारियों में जुटे हुए थे। एक साल पहले ही रिश्ता तय किया गया था और इसके लिए युवक और युवती दोनों की सहमति भी थी, हालांकि बाद में माता-पिता की गुमशुदगी का मामला सामने आने पर परिवार ने उन दोनों की शादी से इनकार कर दिया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top