जब महिला मंत्री ने जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल...

0
Translate News:
   सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश की एक महिला मंत्री का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री इमरती देवी बॉलीबुड के फेमस गाने मुझको राणा जी माफ करना की धुन पर जमकर डांस करती दिख रही है। महिला मंत्री का ये डांस वीडियो फेसबुक, ट्विटर पर वायरल हो रहा है।
   जानकारी के मुताबिक वीडियो डबरा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे एक शादी समारोह का है। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। गणतंत्र दिवस के दौरान अपने एक भाषण को लेकर इमरती देवी पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं।
   प्रदेश भाजपा मंत्री के डांस पर तंज भी कस रही है। मंत्री के डांस वीडियो पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इमरती देवी का बचाव करते हुए कहा कि किसी के डांस करने में क्या गलत है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top