NCRB के आंकड़ों से खुलासा, बेरोजगारी ले रही लोगों की जान

0
Translate News:
हर 2 घंटे में 3 बेरोजगार कर रहे हैं खुदकुशी 
    देश में बढ़ रही बेरोज़गारी अब जानलेवा बन चुकी हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने बेरोजगारी को लेकर चौंकाने वाले आकड़ो का खुलासा किया हैं। इस अकड़े ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। बता दे कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली संस्था है और ये संस्था देश भर में अपराध से जुड़े आंकड़े और ट्रेंड जारी करती हैं। 
    NCRB डाटा के मुताबिक देश में बेरोजगारी की वजह से साल 2018 में औसतन 35 लोगों ने रोजाना खुदकुशी की हैं। इस तरह से हर 2 घंटे में लगभग 3 बेरोजगार खुदकुशी कर रहे हैं। 
    NCRB द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2018 में 12 हजार 936 लोगों ने बेरोजगारी से तंग आकर खुदकुशी की थी। ये अकड़े बताते है कि 2018 में देश में खुदकुशी के मामलों में 3.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई हैं। 2018 में आत्महत्या के 1 लाख 34 हजार 516 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2017 में 1 लाख 29 हजार 887 लोगों ने खुदकुशी की थी। 
    इसके अलावा इन आंकड़ों का विस्तार से अध्ययन करने पर पता चलता है कि 2018 में रोजाना लगभग 35 लोगों ने, जबकि 2017 में लगभग 34 लोगों ने, वहीं 2016 में ये आंकड़ा 30 लोगों ने बेरोजगारी से तंग आकर खुदकुशी की। बेरोजगारों द्वारा खुदकुशी के जारी किए गए सरकारी आंकड़ों से कई तथ्यों का पता चलता है | इस कैटेगरी में सुसाइड करने वाले 82 फीसदी लोग पुरुष हैं | खुदकुशी के ज्यादा मामले केरल (1585) तमिलनाडु (1579), महाराष्ट्र (1260) कर्नाटक (1094) और उत्तर प्रदेश (902) में दर्ज किए गए हैं | 
    NCRB के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में 5763 किसानों और 4586 खेतिहर मजदूरों ने खुदकुशी की है. अगर 2018 की बात करें तो किसानों की खुदकुशी में 5457 किसान पुरुष थे, जबकि 306 महिलाएं थी. खेतिहर मजदूरों की बात करें तो खुदकुशी करने वालों में 4071 पुरुष थे, जबकि महिलाओं की संख्या 515 थी | किसानों की खुदकुशी के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए | कुल खुदकुशी के 34.7 फीसदी मामले महाराष्ट्र में, 23.2 फीसदी कर्नाटक में, 8.8 फीसदी तेलंगाना में, 6.4 फीसदी आंध्र प्रदेश में और 6.3 फीसदी मध्य प्रदेश में दर्ज किए गये |

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top