शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए महिला टीचर ने ले लिया 15 साल के बच्चे को गोद

0
Translate News:
    एक शादीशुदा महिला टीचर पर आरोप लगा है कि उन्होंने 15 साल के छात्र को इसलिए गोद लिया ताकि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बना सके. ये मामला अमेरिका के न्यू जर्सी के ट्रेन्टन का है. टीचर के क्लास लेने पर बैन लगा दिया गया है. 
    15 साल के लड़के को जब अपने घर से निकाल दिया गया तब 45 साल की टीचर रायना कल्वर उसकी लीगल गार्जियन बन गईं. लड़के का दावा है कि कई महीनों तक टीचर ने रोज उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. 
    इस मामले में अभी ट्रायल चल रहा है. गिरफ्तारी के बाद से ही टीचर छुट्टी पर थीं, लेकिन अब उनके स्कूल जाने पर तब तक बैन लगा दिया गया है जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता. 
    बच्चे का भविष्य खराब करने और यौन शोषण के मामले में टीचर पर मुकदमा चलाया जा रहा है. कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, बच्चे की कस्टडी लेने से पहले से ही टीचर उसके काफी करीब हो गई थी. 
   शुरुआत में टीचर गलत तरीके से उसे छूती थी, लेकिन लड़का इसके बारे में अधिक सोच नहीं पा रहा था. बाद में लड़के ने जब टीचर को संबंध बनाने से मना किया तो उन्होंने दबाव बनाया. प्रॉसेक्यूटर के मुताबिक, पीड़ित लड़के को यह लगने लगा था कि उसे घर में जगह देने के पीछे टीचर का मकसद उसके साथ संबंध बनाना ही था.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top