Translate News:
भुज/गुजरात।। आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि गुजरात के भुज में एक गर्ल्स कॉलेज में लड़कियों के अंडरगारमेंट उतरवाने की बात सामने आई है, क्योंकि प्रबंधक को शक था की यहां पर जो लड़कियां है उनको पीरियड हुआ है जिसकी जांच के लिए 68 छात्राओं के इनरवियर यानी अंडर गारमेंट उतरवा कर जांच की गई, अब मामला सामने आने पर अब प्रबंधन अपनी सफाई में यह कह रहा है की यह मामला कोई कॉलेज का नहीं है, बल्कि हॉस्टल का है। इससे कॉलेज या विश्वविद्यालय का कोई लेना देना नहीं है जो भी छात्राएं अंडर गारमेंट उतारी है अपने मन से उतारी हैं।
दरअसल कॉलेज में नियम बनाया गया था कि मासिक धर्म वाली छात्राओं को रसोईघर तथा मंदिर में प्रवेश नहीं करना है और उन्हें अन्य छात्राओं को छूने को भी मना किया गया था।
