कोरोना वायरस : गाय के दूध से ज्यादा महंगा हुआ गोमूत्र और गोबर, 500 रुपये तक पहुंचे दाम

0
Translate News:
    दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के कहर के बीच कई देशों में लॉकडाउन का माहौल है. ईरान और इटली सरीखे देशों में स्थिति अब और ज्यादा गंभीर हो गई है. वहीं भारत में भी अब तक कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 138 हो गई और विभिन्न राज्यों ने इसे अपने यहां महामारी घोषित कर दिया है. इन सबके बीच कोरोना वायरस का इलाज लोगों के बीच चर्चा का विषय है. अंग्रेजी अखबार लाइव मिन्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार करोना वायरस असर बढ़ने के साथ-साथ देश में गोमूत्र और गाय के गोबर का दाम बढ़ गए है. 
    रिपोर्ट के अनुसार गोमूत्र 500 रुपए लीटर और गाय का गोबर 500 रुपए रुपए किलो बिक रहा है. पश्चिम बंगाल के एक दूध विक्रेता ने दावा किया है कि कोलकाता से 20 किलोमीटर दूर सड़क किनारे एक दूकान लगाई, जहां वह गोमूत्र और गोबर बेचता है. रिपोर्ट के अनुसार विक्रेता माबूद अली ने बताया कि दूध के मुकाबले उसे ज्यादा कमाई गोमूत्र और गाय के गोबर में हो रही है. गोमूत्र और गाय का गोबर 500 रुपए में बेचा जा रहा है. 
गोमूत्र पार्टी से मिला आइडिया 
    दिल्ली और कोलकाता को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर मौजूद अली की दुकान पर गोबर और गोमूत्र के जार पैक कर के रखे हुए हैं. लाइव मिन्ट की रिपोर्ट के अनुसार अली ने अपनी दूकान पर एक पोस्टर भी चिपकाया है, जिस पर लिखा हुआ है- गोमूत्र पियें और कोरोना वायरस से बचें. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आयोजित हिन्दू महासभा की एक पार्टी से उन्हें यह आइडिया मिला. अली ने बताया कि उनके पास दो गायें हैं. एक देशी और एक जर्सी. जब उन्होंने टीवी गोमूत्र पार्टी देखा तो उन्हें आइडिया मिला कि वह गोमूत्र और गोबर बेचकर अधिक फायदा उठा सकते हैं. 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top