Translate News:
लखनउ।। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने घर में घुसकर अपने पति के साथ महिला मित्र की जमकर पिटाई कर दी, इस मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं और दोनों ने एक दूसरे पर मामला पंजीबद्ध करवाया है।
आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोमती नगर थाना का यह पूरा मामला है, जहां श्रीकांत त्यागी रहते थे, यहां विस्तार के एक अपार्टमेंट में एक फ्लैट किराए पर उन्होंने ले रखा था, इसी अपार्टमेंट के दूसरे टावर में उनकी महिला मित्र एनजीओ संचालिका व सपा नेता रहती थी।
बताया जाता है कि बीजेपी नेता की पत्नी रविवार रात गोमती नगर विस्तार स्थित अपार्टमेंट में महिला मित्र के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया, इसके बाद विवाद गहराता गया है, फिर रविवार रात को ही बीजेपी नेता की पत्नी ने अपने दो बेटों को लेकर फ्लैट में आ गई। जिसके बाद दोनों में जमकर विवाद हुआ कहासुनी होने के बाद मामला हाथापाई में बदल गया और जमकर मारपीट हुई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक दूसरे के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है।
