News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News मुस्लिम युवको ने किया किन्नर के साथ दुष्कर्म, दर्ज हुआ मुकदमा
Headline News
Loading...

Ads Area

मुस्लिम युवको ने किया किन्नर के साथ दुष्कर्म, दर्ज हुआ मुकदमा

    पीलीभीत।। जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र में किन्नर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पूरनपुर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। घटना अक्टूबर 2019 की बताई जा रही है। पुलिस ने आईपीसी 452, 377, 323, 504 और 506 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि पूरनपुर थाना क्षेत्र निवासी किन्नर ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में तनवीर हसन पुत्र नजरुल हसन और उसके दो अज्ञात साथियों पर तमंचा दिखाकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। 
     थाने में दर्ज एफआईआर के हबाले से पुलिस ने बतायाए तनवीर हसन और उसके दोस्त नशीले पदार्थों की बिक्री का काम करते हैं। वे लोगों से रंगदारी वसूल करते हैं. तनवीर और उसके साथी कभी कभी उसके यहां भी आकर तमंचा दिखाकर भयभीत करके रुपए छीन ले जाया करते थे। पुलिस को सूचित करने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। आरोप लगाया गया है कि 10 सितंबर 2019 को सायं छह बजे तनवीर अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर बारी बारी से जबरदस्ती उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन किया। पुलिस को बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पूरनपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अब मामले की विवेचना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments