इरफान का आखिरी मैसेज, किस करवट बैठेगा ऊंट इत्तेला कर दी जाएगी

0
Translate News:

    बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने बुधवार, 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स से लेकर इरफान के फैन्स तक सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए पोस्ट कर रहे हैं. सभी उनकी कैंसर से लड़ाई और जिंदगी जीने के तरीके की दाद दे रहे हैं. वहीं उनकी याद में गमगीन भी हैं. ऐसे में इरफान खान का आखिरी मैसेज भी सामने आया है.

    ये मैसेज उन्होंने बड़े पर्दे पर अपने कमबैक को लेकर दिया था. इस साल की शुरुआत में इरफान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम के आने का ऐलान हुआ था. इरफान के एक साल तक पर्दे से गायब रहने पर फैन्स को उनका बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक वोइस मैसेज जारी किया था.
    अब उस मैसेज का वीडियो एक बार फिर सामने आया है. इस वीडियो में इरफान कह रहे हैं- हेलो भाइयो-बहनों मैं इरफान. मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी. खैर, ये फिल्म अंग्रेजी मीडियम मेरे लिए बहुत खास है. सच यकीन मानिए मेरी दिली ख्वाहिश थी कि इस फिल्म को उतने ही प्यार से प्रोमोट करूं, जितने प्यार से हमने इसे बनाया है. लेकिन मेरे शरीर के अन्दर कुछ अनवॉन्टेड मेहमान बैठे हुए हैं, उनसे वार्तालाप चल रहा है. देखते हैं किस करवट ऊंट बैठता है. जैसा भी होगा आपको इत्तेला कर दी जाएगी.
    आगे इरफान कहते हैं - कहावत है जब जिंदगी आपको नींबू दे तो आप उसके रस का शिकंजी बना लें. बोलने में अच्छा लगता है, पर जिंदगी जब आपके हाथ में सच में नींबू थमाती है न तो शिकंजी बनाना मुश्किल हो जाता है. लेकिन आपके पास और चॉइस भी क्या है पॉजिटिव रहने के अलावा. इन हालात में नींबू की शिकंजी बना पाते हैं कि नहीं बना पाते हैं ये आप पर है. हम सब ने इस फिल्म को उसी पॉजिटिविटी के साथ बनाया है. मुझे उम्मीद है कि ये फिल्म आपको सिखाएगी, हंसाएगी, रुलाएगी, फिर हंसाएगी शायद. ट्रेलर को एन्जॉय करें और एक दूसरे के प्रति दयालु भाव रखें और फिल्म देखें. और हां, मेरा इंतजार करना.
    दरअसल इरफान खान अपनी बीमारी की वजह से फिल्म अंग्रेजी मीडियम का प्रमोशन नहीं कर पाए थे. इसी के लिए उन्होंने इस मेसेज को जनता के लिए रिकॉर्ड किया था. अंग्रेजी मीडियम का प्रमोशन उनकी को-स्टार राधिका मदन ने किया था. इरफान का जाना इंडस्ट्री ही नहीं करोड़ों फैंस के लिए सदमा है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top