खाली दिमाग शैतान का घर, कई घरों में शुरू हुआ तंत्र-मंत्र और तिलस्म का खेल

0
Translate News:
दो मुंह वाले सांप और जहरीले नागों की डिमांड, डिलीवरी बॉय चढ़ा पुलिस के हत्थे, 
बैग खोलते ही फुंकारा दो मुँह वाले सांप ने, पुलिस के उड़े होश, 
महीनेभर में इस तस्कर ने कई नाग सांपों को लगाया ठिकाने 
    बेंगलुरु।। लॉकडाउन के इस दौर में कई लोग जहरीले काले नाग और दो मुँह वाले सांप की डिमांड कर रहे है | घर में इनका क्या काम ? इसे लेकर पुलिस भी माथापच्ची में जुटी है | कोरोना वायरस संकट को लेकर पूरे देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन है। लेकिन इस लॉकडाउन में कुछ लोग तंत्र-मंत्र और तिलस्म विद्या सीखने के लिए जुटे है | इसके लिए वो तस्करों के भी संपर्क में है | ये तस्कर भी जरूरी सेवाओं की तर्ज पर ग्राहकों को घर बैठे नाग सांप मुहैया करा रहे है | बताया जाता है कि इन दिनों काले नाग और दो मुँह वाले सांपों की कई घरों में जबरदस्त डिमांड है | यही नहीं लॉकडाउन के मद्देनजर नाग साँपों की तस्करी करने वाले लोग अपना भेष बदल इसकी होम डिलीवरी में जुटे है | ताजा मामला बेंगलुरु का है | 
   दरअसल लॉकडाउन में आपात सेवाओं और डिलीवरी सर्विस को छूट दी गई है। लेकिन तस्कर इस छूट का अपने तरिके से लाभ उठा रहे है | ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस की आड़ में दो डिलीवरी बॉय की ऐसी हरकत का पर्दाफाश हुआ है, जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के डिलीवरी बॉय बनकर दो युवक दो मुंह वाले सांप को बेचने की कोशिश में धरे गए है | बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने उन्हें धर-दबोचा है। ये दोनों युवकों को बेंगलुरु में सैंड बोआ प्रजाति का एक सांप को किसी शख्स को डिलीवर करने से पूर्व गिरफ्तार कर लिया गया | पुलिस के मुताबिक सैंड बोआ सर्प की एक लुप्तप्राय प्रजाति है। सैंड बोआ बिना जहर वाला दोमुंहा सांप होता है जो बालू के नीचे रहता है। जानकारी के मुताबिक सैंड बोआ प्रजाति के सांप का इस्तेमाल दवाएं बनाने और तंत्र-मंत्र में किया जाता है। 
    बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने न्यूज टुडे को बताया कि मोहम्मद रिजवान और अजर खान नामक युवकों को गिरफ्तार किया गया है | उनके मुताबिक दोनों आरोपी डुंजो कंपनी के डिलीवरी कर्मचारी बनकर इस सांप को बेचने की कोशिश करते धरे गए | उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है | उनके मुताबिक दोमुंहे साप वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत निषिद्ध है। 
   उधर पुलिस आरोपियों से दो मुँह वाले साँपों के मिलने वाले स्थानों और उसे पकडे जाने को लेकर जानकारी जुटाने में लगी है | बताया जा रहा है कि आरोपी इसके पूर्व भी कई नाग साँपों को ठिकाने लगा चुके है | फ़िलहाल तफ्तीश जारी है |

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top