बेटे ने मास्क पहनने से किया इनकार, तो पिता ने गला घोंट बेटे को उतारा मौत के घाट

0
Translate News:
Kolkata: Father kills son for refusing to wear face mask - News ...पुलिस से बोला- मुझे गिरफ्तार कर लीजिए 
    कोलकाता।। कोरोना वायरस को लेकर हमें आए दिन चौकाने वाली खबर मिलती रहती है लेकिन इस बार वाकिया जो सामने आया है वह बहुत ही खतरनाक है जी कोलकाता में एक पिता ने गुस्से में आकर अपने ही बेटे की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसके बेटे ने मास्क लगाने से मना कर दिया था. जानकरों के मुताबिक बेटे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मास्क पहनने से इनकार कर दिया था. कोरोन वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है. लोग घरों में कैद हैं. इसी बीच, पश्चिम बंगाल में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. कोलकाता में एक पिता ने गुस्से में आकर अपने बेटे की हत्या कर दी. बेटे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मास्क पहनने से इनकार कर दिया था. 
   घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. आरोपी पिता की पहचान बंशीधर मलिक (78 वर्ष) के रूप में हुई है जो कि शोवा बाजार में रहता है. बंशीधर ने अपने विकलांग बेटे श्रीसिंधु मलिक (45 वर्ष) के साथ रहता था. शनिवार की शाम उसने बेटे से मास्क लगाने के लिए कहा लेकिन बेटे ने इनकार कर दिया. इस पर आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने कपड़े से बेटे का गला घोंट दिया. 
    बाद में, पिता खुद ही श्यामपुकुर पुलिस स्टेशन पहुंच गया और सरेंडर कर दिया. उसने पुलिस अधिकारियों के सामने पूरी घटना बताई और अपना अपराध स्वीकार कर लिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "जैसे ही आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया, पुलिस स्टेशन इंचार्ज अपने दलबल के साथ घटनास्थल की ओर दौड़े और शव को अपने कब्जे में लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है."

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top