लॉकडाउन में यहाँ शुरू हुई ऑनलाइन स्ट्राइक

0
Translate News:
डिजिटल मीटिंग के जरिये बनी रणनीति, फेसबुक लाइव पे होगा धरना 
एनएमसी के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ली मीटिंग 
ऑनलाइन स्ट्राइक को सफल बनाने की बनी रणनीति, कहा मीडिया पालिका की उठे आवाज 
देश भर के दर्जनों संगठन एकजुट होकर कर रहे हैं सरकार से मांग 
  नई दिल्ली।। राष्ट्रीय मीडिया महासंघ द्वारा आईकॉम (ICOM – इंडियन कंफेडरेशन ऑफ मीडिया बॉडीज) के प्रस्ताव पर ऑनलाइन डिजिटल धरना (स्ट्राइक) को सफल बनाने के लिये ऑनलाईन मीटिंग करते हुए तैयारियां की गई।
    बताते चलें कि बीते 22 अप्रैल से जारी ऑनलाइन डिजिटल स्ट्राइक की शुरुआत की जा चुकी है, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार व नेशनल मीडिया कंफेडरेशन (NMC) एवं न्यूज़ मीडिया कंफेडरेशन (NMC) की संस्थापिका पुष्पा पांड्या सहित अन्य कई कद्दावर पत्रकारों द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में देश भर के तमाम राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं जिला स्तर के पत्रकार संगठन मिलकर इण्डियन कंफेडरेशन ऑफ मीडिया बॉडीज़ (ICOM) का गठन किया है जिसका नेतृत्व पुष्पा पांड्या के ही नेतृत्व में हो रहा है। इस लॉक डाउन की स्थिति में पत्रकारों की आवाज़ उठाते हुए डिजिटल ऑनलाइन माध्यम से स्ट्राइक किया जा रहा है, जिसके माध्यम से कोरोना वारियर्स की भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स मानकर सरकार द्वारा 50 लाख रूपये की बीमा राशि से बीमित किये जाने की मांग को मुख्यतः उठायी जा रही है व दूसरी मांग जिसमें पत्रकारों को कोरोना की अवधि में 10 हजार रूपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान करने की मांग है व तीसरी मांग के मुताबिक सभी कोरोना खबर कवरेज करने वाले पत्रकारों को प्रशासन द्वारा यातायात सुविधा प्रदान किया जाए जो कि सेनेटाइज किया हुआ वाहन व मेडिकल उपकरण खासकर कोरोना से बचने वाले उपकरणों से लैस हों, की व्यवस्था की जाए।
     इसी के साथ ही संगठन की मांग है कि मीडिया पालिका का गठन भी केन्द्र सरकार करे। इसी मुद्दे को राष्ट्रीय मीडिया महासंघ (NMC) द्वारा संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को बखूबी बताने के लिए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग ली गयी। इस दौरान मास्टर ट्रेनर हसनैन रिज़वी ने बखूबी लाइव प्रैक्टिकल कराते हुए ट्रेनिंग भी दी। इस दौरान कई पदाधिकारी लाइव उपस्थित रहें। 
कैसे होगा ऑनलाइन स्ट्राइक 
    सभी संगठन के लोग अपने फेसबुक पर लाइव होकर अपनी बात रखते हुए सरकार से अपनी मांग करेंगे, साथ ही पोस्टर व तख्ती लेकर भी लोग अपनी मांग को करते दिखाई देंगे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top