नई मुसीबत : अब आया जानलेवा कीड़ा, गला देता है इंसानों का मांस
Headline News
Loading...

Ads Area

नई मुसीबत : अब आया जानलेवा कीड़ा, गला देता है इंसानों का मांस

    नई दिल्ली।। कोरोना संक्रमण से भले ही जान कुछ दिनों में चली जाती है, लेकिन एक कीड़े के डंक मारने से इंसानी शरीर का मांस गलने लगता है | डॉक्टर उसके काटे का एंटी डोज दे, उससे पहले मल्टी ऑर्गन फेलियर की स्थिति निर्मित हो जाती है | दरअसल इस कीड़े के काटने से इंसानी शरीर के अत्यंत संवेदनशील वाइटल पार्ट गल जाते है | नतीजतन मरीज की मौत हो जाती है | कोरोना वायरस से बुरी तरह जूझ रहे अमेरिका में अब एक जानलेवा कीड़े के फैलने का खतरा पैदा हो गया है | पहली बार अमेरिका में एशिया का सबसे बड़ा हॉर्नेट कीड़ा देखा गया है | इसे ‘मर्डर हार्नेट्स’ भी कहा जा रहा है | एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइंटिस्ट्स का कहना है कि खासकर वॉशिंगटन में मर्डर हार्नेट्स देखे गए हैं | ये कीड़े मधुमक्खियों को खत्म कर देते हैं और इंसानों के लिए भी उतने ही जानलेवा साबित हो सकते हैं | 
    मधुमक्खी पालने वाले लोगों ने बताया है कि उन्होंने मरी मधुमक्खियां देखी हैं जिनके सिर कटे हुए थे | वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट के मुताबिक, मर्डर हार्नेट्स 2 इंच से अधिक लंबे होते हैं और इन्हें दुनिया का सबसे बड़ा हॉर्नेट भी कहा जाता है | कई बार डंक मारने पर ये कीड़े इंसानों की जान भी ले सकते हैं | उसके काटने से फैले जहर से इंसानी मांस गलने लगता है | उससे बदबू आती है और समय पर इलाज नहीं होने से इंफेक्शन फैलने से पीड़ित की मौत हो जाती है | 
    मधुमक्खियों के छत्ते पर हमला कर ये कीड़े कुछ ही घंटे में सभी मधुमक्खियों को मार देते हैं | मर्डर हार्नेट्स का डंक इतना जहरीला होता है कि यह इंसानों के मांस को गला सकता है | मर्डर हार्नेट्स के डंक से इंसानों का नर्वस सिस्टम बंद हो सकता है | एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है | जापान में आमतौर पर पाए जाने वाला ये कीड़ा वहां हर साल 30 से 40 लोगों की जान ले लेता है | लेकिन अब यह कीड़ा US में आ गया है | उसका खौफ इस कदर फैला है कि कई इलाकों में लोग उससे बचने के लिए किट पहन रहे है | यह किट कोरोना संक्रमण में इस्तेमाल होने वाली पीपीई किट की तर्ज पर है | US के कई प्रांतों में इस कीड़े के दिखने के बाद वहां के गवर्नर ने अलर्ट जारी कर, इससे बचने की सलाह दी है | यह कीड़ा US में कब और कैसे आया, इसका पता लगाया जा रहा है |

Post a Comment

0 Comments