मंत्री सतपाल महाराज भी निकले कोरोना पाॅजिटिव, उत्तराखंड की पूरी केबिनेट होगी क्वारंटाइन?

0
Translate News:
    देहरादून/उत्तराखंड।। उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं। महाराज की पत्नी अमृता रावत के कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने पर कल उनका सैंपल लेकर जांच करवाई गयी थी। जिसकी आज रिपोर्ट आ गयी है। सतपाल महाराज, उनका बेटा, बहू सहित 17 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। 
   वहीं आपको बता दें कि सतपाल महाराज के कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने के बाद उत्तराखंड सरकार की पूरी केबिनेट पर संकट के बादल मंडरा गये हैं। सतपाल महाराज ने कल बड़े अधिकारियों व पूरी कैबिनेट के साथ कैबिनेट की बैठक अटेंड की थी। हालाँकि सभी मंत्री इसमें शामिल नहीं थे। 
   अभी सरकारी रूप से इसकी घोषणा का इंतजार है। हो सकता है की पूरी कैबिनेट को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाये।
   कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने के बाद केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृृता रावत को किया गया एम्स में भर्ती। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी एवं राज्य की पूर्व मंत्री अमृता रावत की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से राज्य मंत्रिमंडल में हड़कंप मच गया है. शनिवार शाम एक निजी प्रयोगशाला से मिली अमृता रावत की जांच रिपोर्ट में उनके COVID-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि उन्हें ऋषिकेश स्थित AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
    बता दें कि अमृता रावत पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. मंत्री की पत्नी के कोविड-19 से पीड़ित होने से हड़कंप मच गया है क्योंकि उन्होंने शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया था और इस दौरान अधिकारियों के साथ भी बैठकें करते रहे हैं. 
   एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि अमृता रावत को कोरोना संक्रमण वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। डाॅक्टरों का पैनल उनकी जांच में जुटा है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top