दोस्त को डराने के लिए मजाक में लगाईं थी फांसी, सच में निकल गई जान

0
Translate News:
    सुकमा/छत्तीसगढ़।। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक युवती को मजाक करना भारी पड़ गया | इसका अंजाम उसे अपनी जान देकर चुकाना पड़ा | मिली जानकारी के अनुसार युवती फांसी लगाने का नाटक कर रही थी और इसका वीडियो भेजकर वह अपने दोस्तों को व्हॉट्सएप पर डराना चाहती थी। तभी अचानक संतुलन बिगड़ा औऱ युवती फंदे से लटक गई। मृतक युवती का अंजली तिवारी बताया जा रहा है | 
    घटना दोरनापाल थाना क्षेत्र के दोरनापाल वार्ड क्र.1 की है, जहां युवती एक दोस्त से चैटिंग में डीपी चेंज करने को कहा। जानकरी के मुताबिक दोस्त ने डीपी चेंज करने से मना कर दिया | इसके बाद युवती ने चेतावनी देते हुए कहा कि डीपी चेंज करो नहीं तो जो मैं डालूंगी उससे तुम्हें हैरानी होगी। इसके बाद युवती फांसी लगाने का मजाक करते हुए एक वीडियो बनाने लगी | लेकिन तभी युवती का संतुलन बिगड़ा औऱ वो फंदे से लटक गई। हादसे के कुछ देर बाद मां ने जब कमरे में देखा, तो फांसी पर लटकती मिली और उसकी मौत हो चुकी थी |

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top