अनसुलझा रहस्य, पानी से जलता है इस मंदिर का दिया

0
Translate News:
    भारत अपने कई सारे चमत्कारों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। खासतौर से भारतीय मंदिरों के गर्भ में कई सारे रहस्य और चमत्कार छुपे हुए हैं। ऐसा ही एक मंदिर मध्य प्रदेश के शाजापुर में स्थित कालीसिंध नदी तट पर बना हुआ है। इस मंदिर में लोग घी और तेल का दीया नहीं जलाते बल्कि पानी से भगवान के सामने जोत जलाई जाती है।
     मध्य प्रदेश का यह मंदिर गडिय़ाघाट वाली माता के मंदिर के नाम से जाना जाता हैं। पिछले 5 सालों से इस मंदिर में अखंड जोत जल रही है। लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि लोग यहां घी या तेल से नहीं बल्कि कालीसिंध नदी के जल से दीपक जलाते हैं। कहा जाता है कि दीपक में कालीसिंध नदी का पानी डालने के बाद वह चिपचिपा तरल बन जाता है, जिससे दीया जलने लगता है।
   मंदिर में पानी से दीपक जलने की घटना किसी चमत्कार से कम नही हैं। लेकिन ये कोई नहीं जानता कि कैसे और कब से इस मंदिर में पानी से दीया जल रहा है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top