हिसाब बराबर पहले सांप ने काटा, फिर युवक ने काटा

0
Translate News:
   देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां एक शख्स को पहले सांप ने काट लिया उसके बाद पीड़ित ने सांप को काट लिया।
   दरअसल, यह पूरा मामला यूपी के एटा का है। जहां शराब के नशे में डूबे राजकुमार नाम के शख्स ने सांप को अपने दांत से काटकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर डाले। इससे पहले सांप ने युवक पर हमला करते हुए उसे काट लिया था। पीड़ित युवक इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
वहीं, पीड़ित युवक के पिता बाबूराम का इस पूरे घटनाक्रम पर कहना है कि मेरे बेटे ने शराब पी थी और हमारे घर में एक सांप घुसा और राजकुमार को काट लिया जिसके बाद राजकुमार ने सांप के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
    राजकुमार की हालत नाजुक है और हम उसके इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। दूसरी तरफ इस मामले पर पीड़ित राजकुमार का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि हमारे पास एक मरीज आया जिसने कहा कि उसने सांप को काट लिया है। मुझे महसूस हुआ कि सांप ने उस शख्स को काटा है। उस शख्स की हालत नाजुक है और इलाज के उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। दूसरे अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, राजकुमार के घरवालों ने सांप की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार किया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top