'हज़रा' मुसलमानों को पाकिस्तान से मिटाने के प्रयास क्यों हो रहे हैं?

0
Translate News:
Hazara Muslims in Pakistan
  एक मुस्लिम बाहुल्य देश पाकिस्तान में मुसलमानो की है, एक कौम जिन्हे 'हजारा' मुसलमान कहा जाता है, उन्हें पाकिस्तान से पूरी तरह से ख़त्म करने की लगातार कोशिश की जा रही है। लेकिन मुस्लिम देश से ही एक मुस्लिम कौम 'हजारा' मुसलमानों को पाकिस्तान से मिटाने की कोशिशें आखिर क्यों हो रही हैं?
हजारा मुस्लिम कौन हैं?
  बता दे की हजारा समुदाय पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बसने वाली शिया समुदाय की एक कौम है। इन्हें मंगोल शासक चंगेज खान का वंशज माना जाता है। चंगेज खान के सैनिक दस्ते हजार-हजार की संख्या में तैनात किए जाते थे वहीं से हजारा शब्द की उत्पत्ति हुई है।
हजारा समुदाय पर अत्याचार
  हजारा समुदाय के लोग शिया मुसलमान होते हैं, इसलिए इन पर बहुसंख्यक सुन्नी मुसलमान अत्याचार करते हैं। तालिबान शासन के दौरान लाखों हजारा मुस्लिमों का नरसंहार किया गया है। चूंकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं इसलिए इन पर काफी अत्याचार होते रहते हैं।
पाकिस्तान में ताजा स्थिति
  हाल ही में खूंखार आतंकी संगठन आईएस ने बलूचिस्तान में 11 हजारा मुस्लिमों को मौत के घाट उतार दिया है। फ़िलहाल पाकिस्तान में लगभग 30 लाख हजारा मुस्लिम बचे हैं। वही मारे गए लोगों के परिजन शवों को रखकर इमरान खान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस हत्या और अशांति के लिए आईएसआई जैसे आतंकवादी संगठन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top