Translate News:
घाटा कितरगढ मे शटर का ताला तोडकर 36000 नकदी हुई चोरी
सीसीटीवी पुटेज मे कैद हुई वारदात
बांसवाड़ा/राजस्थान।। बांसवाड़ा जिले का पाटन थाना इलाका इन दिनो अप्रभावी पुलिस गश्ती के चलते अज्ञात चोरो का गढ बन गया है। जहा चोर एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम देने के साथ सीसीटीवी कैमरे मे कैद होने के बावजूद पुलिस की पकड से बाहर है।
बीती मध्यरात्रि करीब एक बजे अज्ञात तीन चोरो ने पाटन थाने के घाटा किरतगढ निवासी दिपेश पिता हिरालाल भटेवरा के बाइक गैराज के शटर का ताला तोडकर, किराणा दुकान के खुले दरवाजे से भीतर जा घुसे तथा गल्ला खोल कर कुल 36000 की नकदी ले उडे। वही पास के कमरे में सोये दिपेश के परिवार को इसकी भनक तक नही लगी।
क्षेत्र वासियों का कहना है की थाना क्षेत्र मे आए दिन चोरो का बोलबाला रहता है। छोटी सरवा, मोहकमपुरा सहित कई गांवो मे अब तक दो दर्जन से भी अधिक छोटी-बडी चोरी की वारदात हो चुकी है। लेकिन पुलिस आज दिन तक चोरो का पता लगाने मे नाकाम साबित हुई है। क्षेत्र में घाटा किरतगढ के रिहायशी मकान में स्थित किराणा दुकान मे हुई नकदी चोरी की घटना की पिडित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को सीसीटीवी पुटेज भी उपलब्ध करवाए है।

.jpg)