वेंटिलेटर पर है भाजपा, जनता से मांग रही जीवित प्रमाण पत्र - आप

0
भाजपा की जन आक्रोश रैली पर आप ने किया बड़ा पलटवार
   चित्तौड़गढ़/राजस्थान।। भाजपा की जन आक्रोश रैली पर आप ने किया पलटवार। आम आदमी पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर अभियंता अनिल सुखवाल ने जन आक्रोश रैली पर तंज कसते हुए बड़ा बयान जारी कर कहा है कि राजस्थान में अपनी जड़ों को खो चुकी है भाजपा।
  भाजपा राजस्थान में 5 साल तक विपक्ष में रहते हुए मौन रही है। भाजपा विपक्ष की भूमिका में फेल होने के बाद अब चुनाव नजदीक आते देख जन आक्रोश रैली निकाल रही है जबकि हकीकत में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी स्वयं वेंटिलेटर पर लेटी हुई है और भारतीय जनता पार्टी जन आक्रोश रैली के माध्यम से जनता से जीवित प्रमाण पत्र मांग रही है।
  
   AAP जिला कोर्डिनेटर अभियंता अनिल सुखवाल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही बारी बारी से सत्ता का सुख भोगते हैं फिर भी जनता के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं रखते लेकिन राजस्थान में अब ऐसा होने वाला है नहीं क्योंकि आम आदमी पार्टी अब पूरे देश में काम की राजनीति कर जनता का विश्वास जीत चुकी है और आम आदमी पार्टी आगामी वर्ष 2023 को राजस्थान में अपनी सरकार बनाने जा रही है।
  अभियंता अनिल सुखवाल ने कहा कि 2020 से अप्रेल 2022 तक राजस्थान में हुए 13 हजार 890 माताओं बहनों के बलात्कार पर भी भाजपा हमेशा से ही मौन रही है इन्हें बलात्कार से पीड़ित 170 मासूम बच्चियों की चीखे तक सुनाई नहीं दी। किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 किसानों पर भी राजस्थान में भाजपा के किसी नेता ने एक शब्द तक नहीं बोला ना ही किसानों को श्रद्धांजलि तक दी
  
  वहीं दूसरी ओर राजस्थान मध्य प्रदेश के 1 लाख 60 हजार अफीम किसानों के 14 साल से अनवरत चल रहे संघर्ष को भी केंद्र में बैठी भाजपा सरकार दमनकारी नीति से दबा रही है। भाजपा के नेता अफीम विभाग में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के बजाय ठेका कर्मियों पर थप्पड़ मारकर जनता को छल रहे है।
  राजस्थान के जिन मुद्दों पर भाजपा को आक्रोश आना चाहिए वह तो कभी दिखा नहीं अब 2023 के राजस्थान में आम चुनाव को देखकर जो यह जनाक्रोश रैली निकाल रहे हैं वह असल में इनके सत्ता लोभ का आक्रोश है जन आक्रोश से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है जनता से इनका कोई आत्मिक जुड़ाव है नहीं। राजस्थानी नहीं धीरे-धीरे पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी अपनी जड़ों को कमजोर कर खोने जा रही है अब इनके झूठे वादों में जनता आने वाली नहीं है। 2023 में अब राजस्थान में भी दिल्ली और पंजाब की तरह केजरीवाल का गारंटी कार्ड चलेगा जो जनता की सभी तकलीफों को खत्म करने की गारंटी देगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top