राजस्थान सरकार में जंगलराज भ्रष्टाचार और कुशासन - पुर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर
Headline News
Loading...

Ads Area

राजस्थान सरकार में जंगलराज भ्रष्टाचार और कुशासन - पुर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर

Janakrosh Relly Kushalgar
  
  बांसवाड़ा/राजस्थान।। राजस्थान सरकार में जंगलराज भ्रष्टाचार और कुशासन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा कुशलगढ़ में जनाक्रोश यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत कासारवाडी हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस सरकार पर पुर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर जमकर बरसे।
  
Janakrosh Relly Kushalgar
Janakrosh Relly Kushalgar
 इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर ने जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राज्य में जंगलराज भ्रष्टाचार लगा रखा है, ऐसी सरकार को सबक सिखाने को लेकर जन आक्रोश रैली सरकार के विरोध में निकाली जा रही है।
 
Janakrosh Relly Kushalgar
Janakrosh Relly Kushalgar
 
  वही राजस्थान में पंचायत समिति कुशलगढ़ के लोकप्रिय प्रधान कानहिंग रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत की सरकार में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हर कार्यों में विफल रही है, जिसके विरोध में जन आक्रोश रैली के माध्यम से सरकार को चेताया जा रहा है।
 
Janakrosh Relly Kushalgar
Janakrosh Relly Kushalgar
  साथ ही जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपसिंह वसुनिया ने भी सभा को संबोधित किया। वही कुशलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष बबलू भाई, कुशलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह लबाना, खेड़ा धरती मंडल अध्यक्ष राकेश जी नगर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सेठिया, डूंगरा मंडल अध्यक्ष सूर्य सिंह, जिला मंत्री लीला जी, पंचायत समिति सदस्य नारायणी देवी, प्रेमचंद रावत, सादर भाई,  सुभाष डामोर, ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ महामंत्री राकेश खड़िया, महामंत्री तोलसिंह हटीला, जिला प्रतिनिधि राहुल जी झाला, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित पटेल, मुकेश सिंघाड़ा, खुमानसिंह वसुनिया, देवीसिंह कटारा, चरकनी सरपंच हुरतेगं मुनिया, सरपंच भावचंद देवदा, सरपंच गोबरिया, सरपंच धारू भाई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमणलाल राणा, तोलिया भाई खड़ियां, युवा नेता बहादुर सिंह कटारा, सुनील देवदा एवं विधानसभा कुशलगढ़ के कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments