Breaking News
Loading latest news...

सोशल मीडिया पर युवकों से करती थी दोस्ती, फिर करती थी वसूली

0
Translate Post:
पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की देती थी धमकी 
पुलिस ने किया गिरफ्तार
  नोएडा/उत्तर प्रदेश।। यूपी पुलिस ने एक शातिर युवती को गिरफ्तार किया है। युवती लड़कों से सोशल मीडिया पर पहले प्यारभरी बाते करके दोस्ती करती इसके बाद उनको ब्लेकमेल कर पैसे वसूल करती थी। इसको लेकर 20 जनवरी को एक थाना फेज-3 में एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपी युवती रुचिका वर्मा उर्फ अंजली को गिरफ्तार किया है। 
  युवती मूल रुप से देहरादून की रहने वाली है। यहां सेक्टर-22 चौड़ा मोड़ में किराए के मकान में रहती है। पुलिस ने बताया कि युवती लड़कों के साथ सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम पर दोस्ती करती उसके बाद उनसे पैसे मांगती थी। पैसे नहीं देने पर उनको झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती ने फेस-3 थाना क्षेत्र के एक लड़के से दोस्ती की, इसके बाद उससे चेट की और उससे एक हजार रुपए उसके पेटीएम एकाउंट में डालने के लिए कहा। वही पीड़ित ने पैसे डालने से मना कर दिया। आरोपी युवती ने पैसे नहीं देने पर पीड़ित को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल कराकर उसे जेल भेजा जा रहा है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)