Translate Post:
बांसवाड़ा/राजस्थान।। 26 जनवरी पर जहा एक ओर पुरा भारत 74वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मना रहा था, वही राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ वन खंड में कुशलगढ़ नाके के कालाखेत गांव में कालु पुत्र लक्ष्मण गरासिया के कुएं के पास एक महिला को अजगर दिखाईं दिया।
अचानक विशालकाय अजगर को सामने पाकर मानो महिला के होश उड़ गए, वही महिला ने हिम्मत जुटा कर परिजनों को इसकी तुरंत सूचना दी।
जब सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी गिरीश कुमार लबाना तक पहुंची तो क्षेत्रीय वन अधिकारी गिरीश कुमार लबाना ने रामगढ़ वन नाके पर पदस्थ वन पाल अंसार मोहम्मद को अजगर को रेस्क्यु करने मौके पर भेजा।
अजगर का वजन 35 किलो लम्बाई 12 फीट थी
अंसार मोहम्मद ने बताया कि अजगर का वजन 35 किलो लम्बाई 12 फीट के लगभग थी। वही अंसार मोहम्मद ने अजगर को रेस्क्यु कर भेसाजरा के जंगल में सही सलामत छोड़ा।
वहीं कोटड़ा वन नाके के वडला की रेल गांव में वालु मईडा के कुएं में अचानक एक नील गाय गीर गई। गाय की जान बचाने के लिए अंसार मोहम्मद के अलावा वन पाल करणसिंह, वन पाल दिनेश, सहायक वन पाल धुलाराम, पारसिंह मोहकमपुरा, होमगार्ड किशो र कुमार, सज्जन सिंह, महेश चंद्र, सीताराम आदी मोके पर मौजूद थे।




