Headline
Loading latest headlines...

स्पा के नाम पर सेक्स रैकेट, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

0
Translate Post:
  बांसवाड़ा/राजस्थान।। देश में बेरोज़गारी इस कदर हावी है कि लोग पैसे कमाने की चाह में अब अपने जिस्म तक को बेचने को राज़ी है, वही पुलिस भी रोज़ नए सेक्स रैकेटों की धरपकड़ कर खुलासा भी करती रही है। राजस्थान के बांसवाड़ा शहर में भी स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी करने का मामला सामने आया है। जहा छापेमारी के लिए डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ के निर्देशन में बनी एक टीम ने धरपकड़ करते हुए 4 लड़कियों को हिरासत में लिया है। जानकारी अनुसार स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का कार्य हो रहा था, जिस पर पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 
Sex Recket
पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा
  डीएसपी राठौड़ ने एक पुलिसकर्मी को स्पा सेंटर पर बोगस ग्राहक बनाकर भेजा जहां पर स्पा की आड़ पर अनैतिक कार्य किया जा रहा था, जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा और स्पा सेंटर से 4 लड़कियों को हिरासत में लिया। मौके पर डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ और राजतालाब थाना अधिकारी राम रूप मीणा सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे, चारों लड़कियों को राज तालाब थाना में ले जाया गया जहां पर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 
  बांसवाड़ा शहर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था. जैसे ही पुलिस ने बोगस ग्राहक बनकर 4 युवतियों को गिरफ्तार किया तो इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। 
  बता दें कि बांसवाड़ा शहर के राज तालाब थाना क्षेत्र के नक्षत्र मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। जैसे ही पुलिस ने बोगस ग्राहक बनकर 4 युवतियों को गिरफ्तार किया तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की छापेमारी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिस आरोपी युवतियों को गिरफ्तार कर ले जाती हुई नजर आ रही है। चारों लड़कियों को राज तालाब थाना में ले जाया गया जहां पर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)