इन से मिलिए ये है बीटेक गोलगप्पे वाली
Headline News
Loading...

Ads Area

इन से मिलिए ये है बीटेक गोलगप्पे वाली

बीटेक करके तपसी बेचती है दिल्ली में गोलगप्पे
  नई दिल्ली।। आपको एमबीए चाय वाला तो याद ही होगा, प्रफुल्ल बिल्लोरे नाम के युवक ने आईआईएम हैदराबाद में खुद के चाय का खोमचा लगाया था। जिसके बाद प्रफुल्ल कुछ इस तरह मशहूर हुवे कि अब वह देश में लगभग 200 आउटलेट के मालिक है। कहा जाता है कि उनके कुछ आउटलेट अब देश के बाहर भी खुले हैं। हाल ही में वे फिर सुर्खियों में तब आये जब उन्होंने एक करोड़ में मर्सिडीज कार खरीदी थी।
  आज हम आपको रूबरू करवाने जा रहे है बीटेक गोलगप्पे वाली (पानीपुरी वाली) से जो दिल्ली के तिलक नगर इलाके में आज कल पानी-पुरी की गाड़ी लगाती है। सड़क किनारे यह लड़की अपनी पानीपुरी की गाड़ी लगाती है। अपने इस काम को वह बड़े ही चाव के साथ करती है। अंग्रेजी में बोलकर लोगों को इंप्रेस भी करती है और अब ट्वीटर पर लोग इसका वीडियो भी देख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये लड़की बुलेट से अपने गोलगप्पे की गाड़ी को लेकर अपने स्थान पर जाती है और वहां पर गाड़ी खड़ी करती है।
  वीडियो में लड़की अपना नाम तापसी उपाध्याय है। वह अपनी उम्र 21 साल बता रही है। तापसी बता रही है कि बीटेक करके पानी-पुरी बेच रही है। उसका कहना है कि लोग उसे ये काम करने से मना करते हैं। कुछ लोग समझाइस देते हैं कि ये काम लड़की का नहीं है। कुछ लोग घर पर काम करने की सलाह देते हैं। लेकिन तापसी की राय अलग है। वह अपने काम को खुशी से करती है। तापसी कह रही है कि उसके पास मैदा रहित पानी पुरी मिलती है। अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग भी वह अच्छे से कर रही है। आगे क्या होगा पता नहीं। लेकिन आज उसका उत्साह लोगों को प्रेरित कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments