Municipal Elections 2026 : एकजुट हुई कांग्रेस, टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं के सम्मान की उठी बात

0

नगर निकाय चुनाव 2026: बांसवाड़ा में कांग्रेस की अहम बैठक, जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह और एकजुटता पर जोर

बांसवाड़ा। आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया की गरिमामयी मौजूदगी रही। बैठक का मुख्य केंद्र जमीनी स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देना और टिकट वितरण में उनकी दावेदारी का सम्मान करना रहा।



बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया ने आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, वार्ड स्तर पर गतिविधियों को तेज करने और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। बामनिया ने सभी से आपसी समन्वय और पूर्ण एकजुटता के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, किसान और आम जनमानस के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता की कुंजी मजबूत संगठन ही होता है, इसलिए हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना होगा।

वरिष्ठ नेता अब्दुल गफ्फार ने कार्यकर्ताओं में एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि टिकट किसी एक व्यक्ति को ही मिलेगा, लेकिन पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाना पूरे संगठन का दायित्व है। उन्होंने सभी मतभेदों को भुलाकर एक होकर चुनाव लड़ने की अपील की। इसके अलावा राजेश टेलर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का सफल संचालन पार्टी के प्रवक्ता एडवोकेट इमरान खान पठान ने किया, जबकि अंत में आभार ज्ञापन संगठन महासचिव मनीष एन त्रिवेदी द्वारा व्यक्त किया गया।

बैठक में ये वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद:

राकेश सेठिया, शैलेन्द्र भट्ट, मनीष देव जोशी, धर्मेंद्र तेली, जगतसिंह चेलावत, कृष्णकांत उपाध्याय, महेश जोशी, नवाब फौजदार, आशीष मेहता, देवबाला राठौड़, अमजद हुसैन, रूपेश जैन, मिलन चाहिल, शामदाद खान, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, भालचंद्र नागर, न्याजुल्लाह चौहान, मांगीलाल नायक, सेवालाल कलाल, साजिद नायक, शफीक मंसूरी, धीरजमल डामोर, सुरेश कलाल, निखिलेश श्रीमाल, मंगल चरपोटा, विजय जोशी, राजेश पटेल, गोविंदा सोनी, जयेश जोशी, दिव्य दीक्षित, कल्पेश चौबीसा, भारत दोसी, अनिता सिसोदिया, संगीता मईडा, चंदा डामोर, अरविंद डामोर, महबूब खान, कादिर खान, भारत सिंह राव, अजय नागर, बुरहान रतलामी, सुनील मीणा, पार्थ त्रिवेदी, अनिल जवेरी, इकबाल लोखंडवाला, संजय जैन, भरत यादव, शहनाज बी एवं जितेन्द्र परिहार सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
BREAKING

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top