स्कूलों में सुधार के लिए रोटरी क्लब से गठजोड़ किया दिल्ली सरकार ने

Translate News:
      नई दिल्ली।। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों में स्वच्छता को बढ़ावा देकर और पीने का साफ पानी तथा शौचालयों जैसी बुनियादी ढांचागत सुविधाओं में वृद्धि कर इन स्कूलों में सुधार करने के लिए रोटरी क्लब से गठजोड किया है। योजना के पहले चरण में, रोटरी क्लब 300 स्कूलों में स्वच्छता अभियान की शुरूआत करेगी और विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाओं पर काम करने के अलावा वहां सफाई व्यवस्था में सुधार करेगी। हाल ही में रोटरी क्लब के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ की गई एक बैठक में उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने अभियान पर चर्चा की और अभियान चलाने में उन्हें सरकार की मदद मिलने का आश्वासन दिया। इस पहल में सरकार का पूरा समर्थन मिलने का संकल्प जताते हुए उन्होंने कहा, ''रोटरी क्लब की मदद से 300 स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
     इससे पहले आप सरकार ने सुशासन लागू करने के वास्ते जनता की भागीदारी को बढ़ाने के लिए सामाजिक संगठनों के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। बैठक में हिस्सा लेने वाले रोटरी क्लब के पदाधिकारी आशीष गर्ग ने कहा कि शिक्षा विभाग ने 400 स्कूलों की सूची सौंपी है जिसमें से अभियान में शामिल करने के लिए 300 स्कूलों की पहचान की जाएगी। रोटरी क्लब बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाने के लिए और इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के लिए 400 स्कूलों की सूची में से स्कूलों का सर्वेक्षण करेगा। इसके अनुमोदन और आगे की प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जाएगा। अगले हफ्ते तक 300 स्कूलों की पहचान की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है और एक महीने के बाद शुरूआती कार्य शुरू हो जाएगा। गर्ग ने कहा, ''खास तौर पर हम स्कूलों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के मुद्दे पर ध्यान देंगे। अभियान के तहत स्कूली बच्चों के लिए पीने का साफ पानी और शौचालय पर भी जोर दिया जाएगा।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top