लोगों को लूटकर 1 गर्लफ्रेंड पर खर्च करते थे गुरु-चेले

Translate News:
     नई दिल्ली।। लूट की वारदातों के बाद एक ही गर्लफ्रें पर पूरी रकम खर्च करने वाले गिरोह का सरगना और एक नाबालिग लड़का गिरफ्तार किए गए हैं। इस गिरोह में चार और नाबालिग लड़के हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 20 वारदातें सुलझाने का दावा किया है। साउथ वेस्टर्न रेंज के जॉइंट कमिश्रर दीपेंद्र पाठक के मुताबिक, पुलिस को खबर मिली थी कि टोयोटा इटियोस में सवार दो लोग द्वारका इलाके में हथियार समेत किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। कार सवार एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर उसे दिखा कर आतंक पैदा कर रहा था। छावला पुलिस ने कार रुकवा कर दोनों को पकड़ लिया।
     नाबालिग लड़के के साथ कार में उसके गिरोह का सरगना बैठा हुआ था। उसका नाम सतबीर सत्ते (26) था। जॉइंट कमिश्रर ने बताया कि सतबीर सत्ते नजफगढ़ के निर्मल विहार में रहता है। उसने नाबालिग लड़कों का गिरोह बना रखा है। पुलिस ने बताया कि साउथ वेस्ट दिल्ली और एनसीआर में इस गिरोह ने 20 से ज्यादा वारदातें की हैं और लूट की रकम सभी सदस्य एक युवती पर खर्च कर देते हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top