शंकराचार्य मंदिर, श्रीनगर

Translate News:

    शंकराचार्य मंदिर, श्रीनगर में शहर की सतह पर समुद्र स्‍तर से 11000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है !!! यह मंदिर, हिंदू धर्म के देवता भगवान शिव को समर्पित है।
    ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर को 371 ई. पूर्व राजा गोपादत्‍य ने बनवाया था, जिसके बाद मंदिर का नाम राजा के नाम पर ही रखा गया था। यह कश्‍मीर की घाटी में स्थित सबसे पुराना मंदिर है। बाद में मंदिर का नाम बदलकर गोपादारी से शंकराचार्य कर दिया गया था क्‍योकि आदि शंकराचार्य, इस स्‍थान पर कश्‍मीर यात्रा के दौरान ठहरे थे।
     कुछ समय पश्‍चात, डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में पत्थर की सीढ़ियों का निर्माण करवा दिया था। इस मंदिर का विद्युतीकरण 1925 में कर दिया गया था। हिंदुओं का एक धार्मिक स्‍थल होने के अलावा यह मंदिर महान पुरातात्विक महत्‍व भी रखता है।

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top