गुस्से को नियंत्रित करती है शर्करा की अधिक मात्रा

Translate News:
Image result for sharkara ki adhik matra gusse ko niyantrit karti he    मुंबई।। यदि आपको बात-बात में गुस्सा आता है और आप अक्सर नाराज या तनाव में रहते हैं तो चीनी खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। एक नए अध्ययन में पता चला है कि शरीर में शर्करा की अधिक मात्रा गुस्से को नियंत्रित करने में मदद करती है। अध्यनकर्ताओं ने अपने अध्ययन में खाने-पीने में मीठी चीजों का इस्तेमाल न करने और मीठे पेय पीने वाले लोगों के व्यवहार की तुलना की। उन्होंने देखा कि मीठे पेय पीने वाले लोगों को गुस्सा कम आता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि खून में मौजूद ग्लूकोज (एक सरल प्रकार की शर्करा) से मस्तिष्क को ऊर्जा मिलने की वजह से गुस्सा कम आता है। 
   अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि गुस्से के आवेगों को नियंत्रित करने के लिए आत्म नियंत्रण की आवश्यकता होती है और आत्म नियंत्रण के लिए बहुत सी ऊर्जा चाहिए। मस्तिष्क को ग्लूकोज से यह ऊर्जा मिलती है। उनका कहना है कि मीठे पेय पदार्थों से यह ऊर्जा जल्दी मिलती है। अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक जिन लोगों में चयापचय ठीक से नहीं होता या जिनके शरीर में ग्लूकोज की कमी होती है। वे बहुत जल्दी नाराज होते हैं और ऐसे लोग दूसरों को बहुत कम ही माफ करते हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top