सांसों को नियंत्रित करता है दिमाग

Translate News:
    मुंबई।। वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में दावा किया है कि सांसों को नियंत्रित करने में दिमाग में पाई जाने वाली एक खास किस्म की कोशिका अहम भूमिका अदा करती है। इस खोज से श्वसन प्रणाली से जुड़ी बीमारियों के निदान की नई उम्मीदें जगी हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने प्रयोगशाला में चूहों पर अनुसंधान किया और पाया कि उनमें एस्ट्रोसाइट नाम की कोशिका पाई जाती है। ये कोशिकाएं तारों की आकृति की होती हैं। एस्ट्रोसाइट खून में कार्बन डाई ऑक्साइड के बदलाव को भांप जाती हैं और इसकी खबर दिमाग को देती हैं जिससे सांसें नियंत्रित होती हैं। 
    अनुसंधानकर्ताओं ने दिमाग में एस्ट्रोसाइट पाया जो शरीर की प्रमुख मौलिक क्रियाओं को नियंत्रित करता है। इसमें श्सवन भी शामिल है। वे दिमाग में पाए जाने वाले असली सितारे हैं। वैज्ञानिकों को विश्वास है कि दिमाग की इन कोशिकाओं और इन जैसी अन्य कोशिकाओं से श्वसन से जुड़ी बीमारियों का निदान हो सकता है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top