Headline
Loading latest headlines...

नंगे पैर दौड़कर इन प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने जीता गोल्ड

Translate Post:
     आगरा के शाहगंज इलाके के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले तीन बच्चों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर मिसाल पेश की है। राज्य स्तरीय स्टूडेंट खेल कंपीटिशन में शेर अली खान ने अंडर 14 के 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, सोहेल ने अंडर 12 के 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और अजय कुमार ने अंडर 12 के 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता है।
     मेडल जीतने वाले यह बच्चे एक साल पहले भीख मांगते थे। समाजसेवी नरेश परासर ने इन बच्चों को प्राइमरी स्कूल में एडमिशन कराया। खास बात रही कि बुलंदशहर में आयोजित राज्य स्तरीय स्टूडेंट खेल कंपीटिशन ने दूसरे बच्चे जहां जूते और ट्रक शूट पहन कर दौड़े थे, ये बच्चे नंगे पैर दौड़े कर दो-दो गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब हुए।