सूर्य की रोशनी वजन कम करने में हो सकती है मददगार

Translate News:

    एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि वजन कम करने की सर्जरी में सूर्य की रोशनी काफी मददगार हो सकती है। हमेशा माना जाता है कि सूर्य से केवल हमें रोशनी ही मिलती है पर इस अध्ययन से पता चला है कि सुर्य से रोशनी के अलावा कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।
     सूर्य की रोशनी की मदद से मानव शरीर में बनने वाला विटामिन 'डी' बैरिएट्रिक सर्जरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, जो रोगी बैरिएट्रिक सर्जरी (वजन घटाने वाली सर्जरी) जनवरी से मार्च महीने में कराते हैं, उन्हें गर्मियों में सर्जरी कराने वाले मरीजों की तुलना में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    अमेरिका की बाल्टीमोर यूनिवर्सिटी के शोधविज्ञानी ली पीटरसन के अनुसार, "इस अध्ययन ने विटामिन डी और सर्जरी के परिणाम, स्थितियों, मौसम और भूगोल के बीच परस्पर संबंध की जानकारी दी है।"
    पीटरसन कहते हैं, "सूरज की रोशनी विटामिन डी के संश्लेषण (बनने) के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए उत्तरी राज्यों में रहने वाले लोगों में विटामिन डी की कमी की धारणा आश्चर्य की बात नहीं है।" पीटनसन बताते हैं, "सूर्य की रोशनी, विटामिन डी और सर्जरी के परिणामों के बीच का संबंध समझना जरूरी था। इसलिए हमने वर्ष 2001 से 2010 के बीच हुए करीब नौ लाख तीस हजार बैरिएट्रिक सर्जरी के आंकड़ों का अध्ययन किया।
    उन्होंने आगे कहा है कि इन आंकड़ों में हमने देखा कि सर्जरी के बाद उत्तरी राज्यों के लोगों को अस्पताल में कुछ दिन अधिक गुजारने पड़े। इसके अलावा ऐसे रोगियों को घाव भरने में देरी, घावों में संक्रमण जैसी कई प्रतिकूल समस्याओं का भी अधिक सामना करना पड़ा। वैज्ञानिकों ने बताया कि गर्मियों की अपेक्षा सर्दियों में दोगुने रोगियों को इस तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ा है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top