Breaking News
Loading...

अरविन्द केजरीवाल ने बचाया 156 करोड़ का पेट्रोल/डीजल

    दिल्‍ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए केजरीवाल की सरकार की ओर से लागू Odd Even फार्मूला अब खत्‍म हो गया है। इन 15 दिनों में दिल्‍ली में ना सिर्फ प्रदूषण का स्‍तर कम हुआ बल्कि सडकों पर जाम भी देखने को नहीं मिला।
     लेकिन, इन सब के बीच Odd Even Success की सबसे बड़ी खबर ये है कि इस फार्मूले ने करीब 156 करोड़ रुपए से भी ज्‍यादा का डीजल और पेट्रोल बचाया है। यानी जिस Save Fuel कंपेन पर अब तक सरकारें कई करोड़ रुपए फूंक चुकी हैं, Save Fuel के उस कंपेन को अरविन्द केजरीवाल के Odd Even के फार्मूले ने पूरा कर दिखाया और कम से कम करीब तीन करोड़ लीटर डीजल और पेट्रोल की बचत की है।
     आज तक देश में किसी भी योजना में इतने कम वक्‍त में इतनी बड़ी मात्रा में डीजल-पेट्रोल की बचत होती नहीं देखी है। Save Fuel कंपेन में अगर किसी का नाम दर्ज करने की नौबत आई तो इस तरह से अरविन्द केजरीवाल की सरकार का नाम ही इस कंपेन में अपना रिकॉर्ड दर्ज करा सकता है। क्‍योंकि ये भी अरविन्द केजरीवाल की ही एक बड़ी उपलब्धि है। जिसे Odd Even फार्मूले में दिल्‍ली वालों के सहयोग से पूरा किया गया है।