ओबामा जब खुद को थका हुआ या परेशान महसूस करते हैं तो वह हनुमानजी की मदद लेते हैं

Translate News:
  वाशिंगटन।। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा हनुमानजी की एक मूर्ति को अपने जेब में रखते हैं। ये उन चुनिंदा चीजों में शामिल है जो ओबामा अपनी जेब में रखते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि वे जब भी खुद को थका हुआ या परेशान महसूस करते हैं तो उनकी मदद लेते हैं। 
     ये खुलासा ओबामा ने यूट्यूब को दिए एक इंटरव्यू में किया। व्हाइट हाउस ने युवाओं तक पहुंचने के लिए यह इंटरव्यू तय किया था। यूट्यूब के प्रोड्यूसर नीलसन को शुक्रवार को उनका इंटरव्यू लिया।
     ओबामा से जब अपनी खास कोई चीज दिखाने के लिए कहा गया तो उन्होंने अपनी जेब से कई छोटी चीजें निकालीं। उन्होंने कहा कि ये चीजें उन्हें ‘अपने सफर में अब तक मिले अलग-अलग लोगों की' याद दिलाती हैं।
     सीएनएन के मुताबिक, इन चीजों में पोप फ्रांसिस से मिली मनकों की माला, एक भिक्षु से मिली बुद्ध की छोटी सी मूर्ति, हिंदू भगवान हनुमान की एक मूर्ति सहित कई चीजें शामिल हैं। ओबामा ने कहा कि मैं हमेशा इन्हें अपने पास रखता हूं। मैं उतना अंधविश्वासी नहीं हूं। इसलिए जरूरी नहीं कि मैं हमेशा इन्हें अपने पास रखूं। लेकिन मैं इन्हें हमेशा साथ रखता हूं। उन्होंने कहा कि जब मुझे थकावट महसूस होती है, या मैं खुद को हतोत्साहित महसूस करता हूं तो मैं अपनी जेब में हाथ डालकर कह सकता हूं कि मैं इस चीज से पार पा लूंगा।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top