फरीदाबाद।। बैक्सी कंपनी की टैक्सी बाइक अब लोगों को कम किराये पर छोडेगी घर, जी हां गुडगांव के बाद अब फरीदाबाद में भी बाईक टैक्सी की शुुरुआत कर दी गई है, इसकी शुरुआत बैक्सी कंपनी के मालिक मनु राणा और फरीदाबाद टैफिक ताउ ने हरी झंडी दिखाकर की, शुरुआत में 50 बाईक टैक्सी लोगो को एस्कोर्ट मुजेसर मैट्रो से लेकर बडखल स्टेशन तक सुविधा देंगी! बाईक टैक्सी पर दुर्घटना बीमा के इलावा फर्स्टएड की और सभी प्रकार की सुविधायें भी मौजूद होगी। इस बाइक टेक्सी सुविधा को लेने वाली सवारी को मात्र चार रूपये किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा जो उसे घर के दरवाजे तक पहुचायेगा।अभी तक फरीदाबाद शहर में गाडी और ऑटो को ही टैक्सी के रूप में लोग उपयोग करते थे, जिनका किराया आम लोगों को बहुत महंगा पडता था, मगर अब गुडगांव की तर्ज पर अब फरीदाबाद में भी बाईक टैक्सी की शुरूआत कर दी गई, जो अब लोगों को कम से कम किराये पर घर तक छोडेगी।
इसकी सुविधा की शुरूआत आज फरीदाबाद सैक्टर 12 से बैक्सी कंपनी के मालिक मनु राणा और फरीदाबाद ट्रैफिक ताऊ ने हरी झंडी दिखाकर की। फिलहाल शुरूआती दौर में 50 बाईक टैक्सी एस्कोर्ट मुजेसर मैट्रो स्टेशन से बडखल मैट्रो स्टेशन तक लोगों को घर तक की सुविधा मुहैया करायेंगी। यह सुविधा सुबह 8 बजे से लेकर रात 9 बजे तक दी जायेगी। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कंपनी के मालिक मनु राणा ने बताया कि पहले उन्होंने इस प्रकार की बाईक टैक्सियों की शुरूआत गुडगांव शहर से पिछले साल की थी जहां से लोगों का इस प्रकार की टैक्सी के प्रति अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो उन्होंने इस पहल को आज फरीदाबाद में भी शुरू कर दिया है, राणा ने बताया कि इस पहल से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल रहा है तो वहीं सडक पर सुरक्षित ड्राईवर बनने की लोगों को सीख भी मिलेगी, इतना ही नहीं पूरी सुविधाओं के साथ शहर में ये बाईक चालक बाईक टैक्सी की सुविधा लोगों को देेंगे। मनु राणा ने बताया की बाइक टेक्सी का किराया प्रत्येक सवारी 10 रूपये से शुरू होगा और प्रतिकिलोमीटर 4 रूपये की दर से वसूल किये जाएंगे। जहाँ ऑटो और बस वगेरा सवारी को सड़क के एक ख़ास प्वाइंट पर उतारते है और सवारी को पैदल अपने घर जाना पड़ता है वहीँ बाइक टेक्सी चालाक सवारी को उसके घर के दरवाजे तक पहुचायेगा।
उन्होंने कहा की बाइक टेक्सी चालकों को सड़क पर उतारने से पहले पूरी तरह प्रशिक्षण दिया गया है और कोई भी व्यक्ति जो इस सुविधा को लेना चाहता है वह ऐप पर क्लिक करके बाइक टेक्सी मंगवा सकता है और जिन लोगो के पास स्मार्ट फोन नहीं है तो वह मेट्रो स्टेशन के बाहर बने बाइक टेक्सी स्टेण्ड पर जाकर सुविधा ले सकता है इसके लिए उसे कंपनी के ख़ास नंबर पर मिस्डकॉल देनी होगी। सुरक्षा के लिहाज से सभी बाइक टेक्सी चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाया गया है और यह बाइक टेक्सी उनकी कंपनी के कंट्रोल रूम से जीपीएस के द्वारा जुडी रहेंगी। वहीं बैक्सी की टैक्सी में बेरोजगार युवक को मिले रोजगार के बारे में बात की गई तो उत्तर प्रदेश से 12वीं तक की पढाई करने के बाद राहुल सिंह कई महीनों से रोजगार की तलाशा में घूम रहा था, अब उसे बाईक टैक्सी का रोजगार मिल गया है वो बहुत खुश है, साथ ही उन्होंनेे बताया कि बाईक पर उन्हें कंपनी मालिक द्वारा पूरी सुविधायें दी गई हैं।

