Breaking News
Loading...

किंडर ज्वॉय ने तीन साल की बच्ची को दी दर्दनाक मौत

  एक तीन साल की फ्रेंच लड़की गले में किंडर सरप्राइज का खिलौना फंसने से जान गंवा बैठी। इस टवॉय को किंडर ज्वॉय एग के नाम से भी जाना जाता है।
     बच्ची अपनी मां के साथ टूलहाउस के सैंग-एलिक्स-ले-चेटू में थी, जहां ये हादसा हुआ। मंगलवार को अटॉप्सी की रिपोर्ट में ये बात कंफर्म हो गई कि दम घुटने की वजह से बच्ची की मौत हुई। पुलिस का मानना है कि बच्ची ने खिलौना मुंह में रख लिया जो सांस की नली में अटक गया।
    मौके पर बुलाए गए फायरफायटर्स ने उसकी जान बचाने की कोशिश की। लेकिन दिमाग में ऑक्सीजन की कमी से उसका ब्रेन डेमेज हो चुका था।
    किंडर सरप्राइज एग्स फरेरो नाम की कंपनी बनाती हैं। बच्चों के बीच ये काफी पॉपुलर हैं क्योंकि चॉकलेट के साथ इसमें छोटे-छोटे खिलौने होते हैं। यूएस में किंडर सरप्राइज एग्स पर बैन लगा हुआ है।