बीकानेर।। बीकानेर शहर में रेल बाईपास और तकनिकी विश्वविधालय समेत बीकानेर संभाग से जुड़ी 11 सूत्री मांगों की लेकर पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के आव्हान पर बीकानेर जिला काग्रेंस की ओर चलाये गये आंदोलन का पटाक्षेप बुधवार दोपहर को दो बजे काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट और नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की मौजदूगीं में बड़े ही नाटकीय अंदाज में हो गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पिछले पांच दिन से आमरण अनशन पर बैठे डॉ. बीडी कल्ला शहर काग्रेंस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, नेता प्रतिपक्ष जावेद पड़िहार, सुखदेवनाथ, और मांगीलाल नायक को ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वा दिया।
मजे कि बात यह रही कि पिछले सप्ताहभर से भारी जोश- उत्साह के साथ चल रहे बीकानेर के इस बड़े आन्दोलंन के खत्म हो जाने से काग्रेंसी कार्यक्रताओं में निराशा की लहर छा गई। जानकारी में रहे कि बीकानेर के इतिहास में काग्रेंस का यह पहला आंन्दोलन था। जो बिना मांगे पूरी हुऐ ही खत्म हुआ है। इस मौके पर कांग्रेंस के पूर्व मंत्री भवरलाल मेघवाल, पूर्व सांसद भरत मेघवाल समेत बड़ी तादाद में सम्भांगस्तर के काग्रेंसी नेता भी मोजूद थे।
