Breaking News
Loading...

आख़िरकार दुनियां को अलविदा कर गई रिंकी ..दहेज़ हत्या का मुकदमा आत्महत्या के प्रयास में दर्ज

   वाराणसी।। पति द्वारा जिन्दा जलाए जाने की कोशिश में लगभग 90 फीसदी तक झुलस चुकी रिंकी लखनऊ के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में एक-एक पल मौत से जूझ रही हैं। उसकी सांस कब टूट जाए इसकी कोई गारंटी नही है। उसके परिजनों के लिए रिंकी की मौत से भी ज्यादा पीड़ादायक है पुलिस की संवेदनहीनता जिससे उन्होंने न्याय की उम्मीद लगा रखी थी। कहा तक तो पुलिस उसकी रक्षक बनकर खड़ी होती उल्टे उसने दहेज़ हत्या के प्रयास को आत्महत्या की कोशिश करार देकर मामले के लीपापोती करने के प्रयास से खुद को सवालों के कटघरे मेंखड़ा कर दिया है।
     पुलिस के रवैये से आरोपी पति अपने गंदे मनसूबे को अंजाम देकर खुलेआम घूम रहा हैं। अस्पताल में मौत से जूझ रही है पति द्वारा जलाई गयी रिंकीआरोप है कि महिला के पति का एक अन्य महिला से काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबित बेलहा विनय खण्ड 5 गोमती नगर लखनऊ के रहने वाले रामचंदर यादव की पुत्री रिंकी की शादी वर्ष 2010 में 7 जून कोबाराबंकी केसतरिख थाना इलाके के रामपुर होगा गांवनिवासी रिंकू यादव से हुई। शादी के बाद से ही दहेजलोभी पति रिंकू अपनी पत्नी पर अत्याचार करता रहता था। रिंकू लगातार अपने ससुरालवालों से पैसे और मोटरसाइकिल की मांग करता और पत्नी को मारता-पीटताथा। रिंकी की बहन आशा ने बताया कि पिछले रक्षाबंधन त्यौहार पर जब रिंकी मायके आई थी तो उस वक़्त उसका पति रिंकू भी आया था। उस दौरान रिंकू को फोन पर किसी महिला से लंबी बातचीत करते रिंकी ने सुन लिया और उसका विरोधकिया। विरोध करने के बाद रिंकू ने मायके में घंटो तांडव करने के बाद पिता रामचंदर से बेटी को जान से मारनेकी धमकी दी। इसके बाद रिंकू का यह सिलसिला लगातार जारी था। महिला से इश्क लड़ाने में बाधा बन रही रिंकी को जब देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा था उस वक़्त पति अपने आठ माह के मासूम सहित पत्नी को जला रहा था। इस घटना में आठ माह के मासूम की तो मौके पर मौत हो गयी जबकि रिंकी लखनऊ के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में मौत से जूझ रही है। पति द्वारा खुद को जलाए जाने की बात रिंकीने अपनी बहन से कही है। इतना ही नही आरोपी लगातार रिंकी को दूसरी शादी रचाने की भी धमकी दे रहा था। 
    पुलिस को आरोपी रिंकू ने बताया है कि यह हादसा गैस सिलेंडर फटने से लगी आग के कारण हुआ है लेकिन घटनास्थल से केरोसीन की महक आ रही थी। पति ने संबंधो को तार-तार करते हुए सुबूत मिटाने के लिए कमर से निचले हिस्सों की धुलाई भी की है। बाबजूद इसके पुलिस आरोपियों की मदद कर रही है। अपने मन मुताबिक लिखवाई तहरीरपुलिस पर हमेशा से आरोपियों के सहयोग का आरोप लगता आया है। यहाँ भी बाराबंकी के सतरिख थाने के थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सेंगर ने आरोपी पति रिंकू को बचाने के लिए अपने मनमुताबिक तहरीर लिखवायी। हालाँकि पुलिस ने 26 की शाम को ही धारा 498-अ, 3/4, 326 (आत्महत्या का प्रयास) में मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन पुलिस ने आरोपी को अब तक गिरफ्तार नही किया है। सूत्रों की माने तो आरोपी पति रिंकू के विरुद्ध स्थानीय थाने में कई अपराधिक मुक़दमे दर्ज है।