भोपाल।। प्रदेश सरकार से नाराज चल रही निलंबित आईएएस शशिकर्णावत शुक्रवार से मौनव्रत धारण कर लिया है। सरकार को दो फरवरी तक समय देते हुए निलंबन वापस लेने को कहा है। कर्णावत ने कहा कि अगर दो फरवरी तक निलंबन वापस नहीं हुआ तो तीन फरवरी को जल समाधि लेंगी। निलंबित आईएएस शशि कर्णावत ने आज सुबह मौन धारण करने से पूर्व मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मेरी तरफ से आईएएस और मेरे भाई रमेश थेटे सरकार से वार्ता कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने सरकार के सामने दो दो शर्तें रखी है जिसमें निर्वाह भत्ता 50 से बढ़ाकर 75 फीसदी करना और दूसरा निलंबन वापस लेना। अगर सरकार न्याय के पक्ष में हैं, तो दोनों शर्तें को लेकर आदेश जारी करें। अन्यथा में जल समाधि ले लूंगी।
