Breaking News
Loading...

बच्चों की पढाई के लिए अपनी आधी कमाई दान देता है ये चायवाला

     एक कहावत है कि आदमी पैसे या पोजिशन से नहीं बल्कि अपने कर्मों से महान होता है। ये हैं कटक के प्रकाश। प्रकाश के बारे में कुछ और बताने से पहले ये जानना जरूरी है कि प्रकाश चाय बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। वो बतातें हैं कि वो इस व्यवसाय में तब से हैं जब वो महज 7 साल के थे।
    हालांकि ये तो उनकी जिंदगी का कम महत्वपूर्ण पहलू है। उन्हें जो चीज किसी और से अलग करती है वो है उनकी दानवीरता। जी हां, प्रकाश अपनी आधी कमाई गरीब और झुग्गियों में रहने वाले बच्चों की पढाई के लिए देते हैं।