Breaking News
Loading...

हौसले को सलाम: मेहनत के बल पर चाय बेचने वाला बना CA

  आगरा। आगरा में चाय वाले की आंखों में खुशी के आंसू हैं। अपने पिता के साथ दो घंटे चाय की दुकान पर बैठने वाला छात्र सीए बन गया है। यह देश की सबसे टफ परीक्षा मानी जाती है। इसमें लगातार पढ़ाई के बाद ही सीए बन सकते हैं।
    आगरा के दयालबाग रोड पर विष्णु कुमार अग्रवाल की चाय की दुकान है। दुकान पर उनका बेटा मनोज कुमार अग्रवाल भी बैठता है। वह दो घंटे चाय की दुकान पर अपने पिता की मदद करता है। साथ ही वह छह से सात घंटे सीए की पढ़ाई में लगता था। उसके कोई कोचिंग भी नहीं ​ली थी। बावजूद इसके सीए के रिजल्ट में मनोज कुमार अग्रवाल ने बाजी मारी है।
     यह तब है जब सीए के रिजल्ट में पास छात्रों की संख्या बहुत कम होती है। मनोज कुमार अग्रवाल के इंटरमीडिएट में 77 फीसदी अंक आए थे। इस दौरान उनके शिक्षक आईसी शर्मा ने सीए की तैयारी करने के लिए कहा। इसके बाद मनोज ने उनका कहा माना और वैसा ही किया जैसा शिक्षक ने कहा।
    सीए की इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद वह एक के बाद एक परीक्षाएं पास करता गया। इसके बाद अब वह सफलता को हासिल करते हुए एक सीए बन चुका है। मनोज कुमार के पिता विष्णु अग्रवाल का कहना है कि मेरा बेटा परिवार की जिंदगी बदल देगा, अब चाय की दुकान पर नहीं बैठना पड़ेगा। मनोज का भाई राहुल भी सीए की तैयारी कर रहा है। बता दें मनोज का लक्ष्य एमएनसी कंपनी के साथ जुडने का है।